विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अर्द्धकुंभ के लिए 10 जनवरी से चलेंगी पांच मेला स्पेशल ट्रेने

By sunil negiEdited By:
Published: Fri, 08 Jan 2016 08:35 PM (IST)Updated: Sat, 09 Jan 2016 10:06 AM (IST)

अर्द्धकुंभ मेला शुरू होने के साथ ही रेलवे ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मेला अवधि में बढ़ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार। अर्द्धकुंभ मेला शुरू होने के साथ ही रेलवे ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मेला अवधि में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये रेलवे ने 10 जनवरी से पांच मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। साथ ही मेला अवधि में छोटे स्टेशनों पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुये भी पांच ट्रेनों का स्टॉपेज दो-दो मिनट के लिये इन स्टेशनों पर रखा जाएगा।
हरिद्वार रेलवे स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि 10 जनवरी से पांच मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसमें पहली ट्रेन बरेली से हरिद्वार, दूसरी ट्रेन नजीबाबाद से हरिद्वार, तीसरी ट्रेन बरेली से ही हरिद्वार, चौथी ट्रेन लखनऊ से हरिद्वार व पांचवी ट्रेन हरिद्वार से चंडीगढ़ के बीच चलेगी। उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त काठगोदाम एक्सप्रेस, अजमेर-हरिद्वार, गंगानगर एक्सप्रेस, रामनगर एक्सप्रेस व इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेनों का मेला अवधि के दौरान 12 से 16 जनवरी के बीच छोटे स्टेशनों पर दो मिनट का स्टॉपेज रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि बरेली से हरिद्वार के बीच चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेन नम्बर 054355-56 10 से 15 जनवरी के बीच संचालित की जायेगी। यह ट्रेन बरेली से दोपहर 2:55 बजे चलकर हरिद्वार रात को 10:25 पर पहुंचेंगी। यही ट्रेन अगले दिन सुबह 5:10 मिनट पर हरिद्वार से रवाना होकर बरेली दोपहर 12:05 पर पहुंचेंगी। नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच चलने वाली मेला स्पेशल ट्रेन नम्बर 054383-84 शाम 7:45 पर नजीबाबाद से चलकर हरिद्वार रात 10 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन की वापसी रात को ही 10:45 पर होकर नजीबाबाद 12:40 पर पहुंचेंगी। ट्रेन नम्बर 04369-70 बरेली से हरिद्वार के बीच 13, 14, 15, 17 व 18 जनवरी को चलेगी। यह ट्रेन रात 8:45 पर हरिद्वार से चलकर बरेली रात को 1:45 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन की वापसी उसी दिन सुबह 4:40 होकर हरिद्वार सुबह 10 बजे पहुंचेंगी। ट्रेन नम्बर 04310-11-12 लखनऊ से हरिद्वार 12 व 13 जनवरी के मध्य संचालित होगी। यह ट्रेन 12 जनवरी को देहरादून से सुबह 5:50 बजे चलकर लखनऊ शाम 6:10 पर पहुंचेगी। यह ट्रेन उसी रात रवाना होकर सुबह हरिद्वार पहुंचेंगी। 13 जनवरी को यह ट्रेन हरिद्वार से सुबह 7:50 बजे चलकर शाम 6:10 पर लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन नम्बर 04308-09 हरिद्वार से चंडीगढ़ के बीच 14 जनवरी से चलेगी। यह ट्रेन हरिद्वार से सुबह 7:50 बजे चलकर चंडीगढ़ रात 12:25 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन चंडीगढ़ से रात 1 बजे चलकर देहरादून 7:40 पर पहुंचेंगी।
पढ़ें:-उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, चारधाम समेत ऊंची चोटियों में बर्फबारी