विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड पर लगाए कलंक को धुलने को भाजपा को निकालनी चाहिए प्रायश्चित यात्रा: हरीश रावत

By Thakur singh negi Edited By:
Published: Sun, 17 Apr 2016 12:54 PM (IST)Updated: Sun, 17 Apr 2016 12:57 PM (IST)

भाजपा के उत्‍तराखंड बचाओ यात्रा पर पलटवार करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उन्‍हें गंगा स्‍नान कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

हरिद्वार। भाजपा के उत्तराखंड बचाओ यात्रा पर पलटवार करते हुए पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि उन्हें गंगा स्नान कर प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए। इससे जो कलंक उन्होंने उत्तराखंड पर लगाया वह धुल सके। इस दौरान वे पूरी रौ में भाजपा पर हमलावर दिखे।
आज पूर्व सीएम हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय शंकराचार्य मठ पहुंचे। उन्होंने शंकराचार्य स्वाती स्वरूपानंद सरस्वती से लिया आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता में भाजपा पर तीखे शब्द बाण छोड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए यात्रा निकालना कोई नई बात नहीं है। मगर उन्हें इस बार प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए थी।
पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड पर कभी न मिटाए जाने वाला कलंक लगा दिया है। इसके लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीडीएफ ने सरकार बनाने व लोकतंत्र बचाने में हमारी मदद की।
इस मौके पर उन्होंने खनन से जुड़े सवाल पर कहा कि उन्होंने किसी को भी खनन पट्टा आवंटित नहीं किया।
पूर्व सीएम बहुगुणा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भी खनन पट्टे व क्रशर आवंटित किये गए हैं, वह भाजपा के शासन काल में विजय बहुगुणा ने किए। उन्होंने उत्तराखंड में शराब बंदी को लेकर पुछे गये सवाल पर कहा कि तीर्थ की मर्यादा के लिए यह निर्णय उचित है। हालांकि सरकार को राजस्व पर भी ध्यान देना है।
पढ़ें- भाजपा में हिम्मत है तो हमें जेल भेजकर दिखाओ : हरीश रावत