विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार की चपेट में आए किशोर की मौत, हंगामा

By Edited By:
Published: Tue, 14 Oct 2014 06:44 PM (IST)

संवाद सूत्र, भगवानपुर: बुखार की चपेट में आए किशोर ने दम तोड़ दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के निजी

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, भगवानपुर: बुखार की चपेट में आए किशोर ने दम तोड़ दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने गांव के निजी चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा काटा। ग्रामीणों की चिकित्सक के साथ कहासुनी व धक्कामुक्की भी हुई। किसी तरह बीच बचाव कराकर चिकित्सक फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार ग्राम हालूमाजरा निवासी नावेज (17) पुत्र शकील को बुखार व पेट दर्द की शिकायत थी। गत सोमवार को नावेज की हालत बिगड़ने पर दोपहर में परिजन गांव के निजी चिकित्सक के पास पहुंचे, जहां आकस्मिक उपचार दिया। इसके बाद परिजन नावेज को घर ले गए। देर रात्रि में उसकी हालत दोबारा से बिगड़ गई। मंगलवार की सुबह तड़के परिजन नावेज को लेकर रुड़की स्थित निजी नर्सिग लेकर पहुंचे। यहां दो घंटे उपचार के बाद नावेज को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इस पर परिजन नावेज को लेकर देहरादून की ओर रवाना हुए। बीच रास्ते में नावेज ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। शव को घर में रखकर परिजन व ग्रामीण निजी चिकित्सक के क्लीनिक पर पहुचें। यहां परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजनों व चिकित्सकों के बीच कहासुनी हो गई। आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक को पकड़कर क्लीनिक से बाहर खींचने की कोशिश। धक्कामुक्की होने पर वहां ग्रामीण आ गए। ग्रामीणो ने दोनों पक्षों में बीच बचाव कराया। इसी बीच चिकित्सक मौके से निकल गया। इसके बाद परिजनों ने नावेज को सुपुर्द-ए-खाक किया। घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी होने से इंकार किया।