Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को नहीं आएगी दिक्कत: सीएम

    By BhanuEdited By:
    Updated: Sun, 16 Apr 2017 02:01 AM (IST)

    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं होगी। प्रदेश सरकार ने सुरक्षित यात्रा की सभी तैयारि ...और पढ़ें

    Hero Image
    चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं को नहीं आएगी दिक्कत: सीएम

    हरिद्वार, [जेएनएन]: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि चारधाम यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत नहीं होगी। प्रदेश सरकार ने सुरक्षित यात्रा की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल वेदर रोड के माध्यम से चारधाम यात्रियों को अहम सौगात दी है। कहा कि देवभूमि पर चारधाम यात्रा में पूरे विश्व का हम स्वागत करने के लिए तैयार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ऋषिकुल मैदान में तीन दिवसीय सद्भावना सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संत समाज भारत की महान संस्कृति के वाहक हैं। हिंदू समाज में मां गंगा की एक बूंद आचमन से खुद को धन्य माना जाता है। इस पंडाल में लघु भारत क्या लघु विश्व का दर्शन हो रहा है, जो उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। 

    उन्होंने कहा कि भारत माता की जय होने पर संतों की जयकार स्वयं हो जाती है। कहा भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। देश में राजनैतिक ही नहीं व्यवस्थागत परिवर्तन हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सतपाल महाराज ने केंद्र में रेल राज्यमंत्री रहने के दौरान कर्णप्रयाग को रेलमार्ग से जोड़ने की कवायद शुरू की थी। जल्दी ही प्रधानमंत्री से मिलकर इसे राष्ट्रीय रेलमार्ग की श्रेणी में शामिल कराया जाएगा।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के झोला लेकर चलने वाले स्वयंसेवक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं। यह भाजपा में ही संभव है। कहा इस सद्भावना सम्मेलन में बह रही ज्ञान गंगा की धारा प्रदेश सरकार को पिछली कांग्रेस सरकार के भय व भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण से निजात दिलाने की शक्ति प्रदान करेगी। 

    उन्होंने कहा इसकी शुरुआत घोटालों में सहयोगी बने अधिकारियों पर कार्रवाई करके हो चुकी है। सद्भावना सम्मेलन के आयोजक प्रेमनगर आश्रम के परमाध्यक्ष व प्रदेश सरकार में मंत्री सतपाल महाराज और उनके पुत्र सुयश ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। 

    इस दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, महापौर मनोज गर्ग, खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष नरेश शर्मा आदि मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें: उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनता से माफी मांगें: भाजपा

    यह भी पढ़ें: मैं वंदेमातरम नहीं बोलूंगा, भाजपा मुझे राज्‍य से बाहर कर दिखाए: किशोर

    यह भी पढ़ें: टूरिज्म सर्किट में होंगे उत्तराखंड के महाभारतकालीन स्थल