यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मंगलौर में डायरिया से बालिका की मौत

मंगलौर: मंगलौर में डायरिया की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालिका ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली है।
जानकारी के अनुसार मंगलौर में डायरिया ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। कस्बे के मोहल्ला बंदरटोला निवासी अलीशा (12) को डायरिया ने अपनी चपेट में ले लिया था। शुक्रवार को अलीशा की तबियत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत पर अलीशा को परिजनों की मदद से निजी चिकित्सक के यहां चेकअप कराया गया। रात्रि में अलीशा ने दम तोड़ दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. पीके सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बालिका की मौत होने की जानकारी मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले में भेजी जाएगी। साथ ही डायरिया से पीड़ित बच्चों की जांच कराई जाएगी।
