चीला शक्ति नहर के किनारे मिली महिला की स्कूटी व चप्पल, डूबने की आशंका
ऋषिकेश से लापता एक महिला की स्कूटी व चप्पल चीला शक्ति नहर के किनारे बरामद हुई है। महिला की नहर में डूबने की आशंका को देखते हुए पुलिस यहां रेस्क्यू चला रही है।
ऋषिकेश, [जेएनएन]: ऋषिकेश से लापता एक महिला की स्कूटी व चप्पल चीला शक्ति नहर के किनारे बरामद हुई है। महिला की नहर में डूबने की आशंका को देखते हुए पुलिस यहां रेस्क्यू चला रही है।
जानकारी के मुताबिक, सदानंद मार्ग देहरादून रोड ऋषिकेश निवासी प्रीति शर्मा (35 वर्ष) पत्नी अमित शर्मा शनिवार दोपहर घर से कहीं चली गई थी। डेढ़ बजे बजे उसने आखिरी बार अपने पति से फोन पर बात की। देर रात तक जब प्रीति शर्मा घर नहीं लौटी तो परिजन चिंतित हो गए।
पढ़ें:-महिला के अवैध संबंधों के चलते पहले पति ने दी जान, अब बेटा फंदे पर झूला
उन्होंने आस-पास क्षेत्र में काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। रविवार सुबह बैराज-चील मार्ग पर कुनाऊं गांव के समीप चील नहर के साइफन के पास प्रीति की स्कूटी बरामद हुई। वहीं उसकी चप्पले में पड़ी हुई थी। फिलहाल पुलिस महिला के नहर में डूबने की आशंका जता रही है, जिसे देखते हुए रेस्क्यु दल नहर में महिला की तलाश कर रहा है।
पढ़ें:-आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला तीन बच्चों के साथ नहर में कूदी, तभी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।