विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गंगा में बह रही महिला को लोगों ने निकाला बाहर, नहीं बच सकी जान

By BhanuEdited By:
Published: Thu, 25 Aug 2016 02:30 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 02:33 PM (IST)

गंगा में बह रही एक महिला को कुछ लोगों बाहर तो निकाल दिया, लेकिन चिकित्सालय पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। इस महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

News Article Hero Image

ऋषिकेश, [जेएनएन]: गंगा में बह रही एक महिला को कुछ लोगों बाहर तो निकाल दिया, लेकिन चिकित्सालय पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। इस महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक, दोपहर गंगा में एक महिला को लोगों ने बहते हुए देखा। वीरभद्र मार्ग पर गली नंबर चार के समीप कुछ लोग इस महिला को बचाने के लिए आगे बढ़े।

पढ़ें-लधिया नदी मे डूबने से पति की मौत, पत्नी बालबाल बची
लोगों ने रेस्क्यू चलाकर किसी तरह महिला को गंगा से बाहर निकाला। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 आपात सेवा की मदद से महिला को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने करीब 26 वर्षीय महिला को मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें:-एक दिन पहले नदी में डूबा छात्र, एक किलोमीटर दूर मिला शव
आइडीपीएल चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि महिला शादीशुदा प्रतीत हो रही है। संभवतया वह आसपास क्षेत्र से कहीं गंगा में बह गई हो। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
पढ़ें-नहाने के दौरान कोसी नदी में बहा युवक, चार किमी दूर मिला शव

पढ़ें:-पिथौरागढ़ में पानी के टैंक में नहा रहा था बीबीए का छात्र, हुआ ऐसा हादसा