उत्तराखंड में मानसून की दी दस्तक
देश के अन्य भागों की तरह उत्तराखंड में बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी। कुमाऊं मंडल में बदरा झमाझम बरसे, जबकि गढ़वाल में कम बारिश हुई। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. आनंद शर्मा ने मानसून को उत्तराखंड पहुंचने की घोषणा कर दी।
देहरादून। देश के अन्य भागों की तरह उत्तराखंड में बुधवार को मानसून ने दस्तक दे दी। कुमाऊं मंडल में बदरा झमाझम बरसे, जबकि गढ़वाल में कम बारिश हुई। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. आनंद शर्मा ने मानसून को उत्तराखंड पहुंचने की घोषणा कर दी।
उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों तक राज्य में खासकर गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। उधर, जोरदार बारिश के चलते हल्द्वानी में कई स्थानों पर जलभराव ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी।
देहरादून में सुबह हल्की बारिश हुई। वहीं गढ़वाल में चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी व उत्तरकाशी में बादल छाए हुए हैं। हल्द्वानी में बुधवार को जोरदार बारिश हुई। इसके लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली। साथ ही कालाढूंगी रोड जलमग्न हो गई।
इस दौरान वाहन भी पूरी तरह पानी में डूब गए। इससे लोगों का चलना हुआ मुश्किल हो गया। बारिश से रकसिया नाला उफनाने लगा। साथ ही खेतों के साथ ही सड़कें जलमग्न हो गई। इससे लोगों में दहशत भी है। पिछले साल भी इस नाले से कई क्षेत्रों को भारी नुकसान हुआ था।
पढ़ें- अच्छी बारिश से बुआई में आई तेजी