Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डोईवाला में गन्‍ने के खेत में मिला तेंदुए का शव

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Fri, 13 Jan 2017 02:47 PM (IST)

    डोईवाला में शुक्रवार सुबह गन्‍ने के खेत से एक तेंदुए का शव मिला। वन विभाग की टीम ने पोस्‍टमार्टम करवा शव को दफना दिया। ...और पढ़ें

    Hero Image
    डोईवाला में गन्‍ने के खेत में मिला तेंदुए का शव

    डोईवाला, [जेएनएन]: लच्छीवाला वन रेंज के झबरावाला गांव में गन्ने के खेत में एक तेंदुए का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

    बताया गया है कि झबरावाला गांव में रियाज अहमद के गन्ने का खेत हैं। शु्क्रवार सुबह खेत में ग्रामीणों ने तेंदुए का शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को की। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: ठंड से बीमार हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने ऐसे बचाई जान

    वन विभाग की टीम ने तेंदुए का शव को कब्जे में लेकर उसका चिकित्सकों के पैनल की उपस्थिति में पोस्टमार्टम कराया है। चिकित्सकों ने बताया कि ठंड व निमोनिया के चलते तेंदुए की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद तेंदुए को लच्छीवाला में दफना दिया गया। तेंदुए की उम्र छह वर्ष बताई गई है।

    यह भी पढ़ें: खेतों की कंटीली तारों में फंसा तेंदुआ, गांव में मच गया हल्ला