उत्तराखंड में अभी गर्म बने रहेंगे मौसम के तेवर
बुधवार को शुष्क मौसम के बीच आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं। पारे की उछाल भी बरकरार रहने की संभावना है।
देहरादून, [जेएनएन]: सूबे में पारा उछाल लिए हुए है। पहाड़ और मैदान दोनों ही जगह उमस ने बसेरा कर लिया है तो मैदानी इलाकों में गर्म हवा के थपेड़े भी हलकान कर रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम के यह गर्म तेवर अभी बने रहेंगे। बुधवार को शुष्क मौसम के बीच आसमान मुख्यत: साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं। पारे की उछाल भी बरकरार रहने की संभावना है।
पहाड़ और मैदान इन दिनों गर्मी से हलकान हैं। मंगलवार को मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच। इसी प्रकार पर्वतीय इलाकों में अधिकतम पारा 23 से 28 और न्यूनतम 13 से 16 डिग्री के मध्य।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार राज्यभर में तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी मौसम का यही रुख बना रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में इजाफा हो सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।