Move to Jagran APP

नशा तस्करी की दोषी विदेशी महिला लौटेगी अपने देश

राजधानी देहरादून में नशा तस्करी मामले में गिरफ्तार हुर्इ विदेशी महिला अब अपने देश वापस लौट सकेगी। साथ ही उसके भारत आने पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 19 Nov 2017 02:50 PM (IST)Updated: Sun, 19 Nov 2017 08:43 PM (IST)
नशा तस्करी की दोषी विदेशी महिला लौटेगी अपने देश

देहरादून, [जेएनएन]: नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार विदेशी महिला अब अपने देश अमेरिका वापस लौट सकेगी। एलआइयू की टीम महिला को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है, जहां से वह अपने देश के लिए उड़ान भरेगी। इसके साथ ही उसके दोबारा भारत आने पर प्रतिबंध लगाने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

loksabha election banner

पुलिस के मुताबिक नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो सब जोन देहरादून ने जनवरी 2015 में एक अमेरिकन नागरिक कोलेट निकोल स्मिथ (34) को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह बीते दस मार्च तक देहरादून की जेल में रही। इस बीच विशेष जज एनडीपीएस की ओर से उसे दो वर्ष सश्रम कैद और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। सजा की इस अवधि के पूरा हो जाने के बाद उसने जुर्माना भी कोर्ट में जमा करा दिया, लेकिन इसके बाद भी वह अपने देश नहीं लौट पाई।

पुलिस ने बताया कि महिला पर न्यायालय अपर एवं जिला सेशन न्यायालय अंबाला सिटी हरियाणा में 138 एनआइ एक्ट के तहत भी मुकदमा चल रहा है। जिसके चलते उसे देश से बाहर जाने की इजाजत नहीं मिल पा रही थी। अक्टूबर माह में हरियाणा की कोर्ट से उसे दोषमुक्त कर दिया गया। इसके बाद शनिवार को एलआइयू की टीम महिला को लेकर दिल्ली रवाना हो गई। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि महिला के भारत आने पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के गृह मंत्रालय भारत सरकार को पत्र भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: बनबसा में पुलिस ने चरस के साथ बाइक सवार युवक को दबोचा

यह भी पढ़ें: एक किलो स्मैक के साथ दो गिरफ्तार, पिस्टल भी बरामद 

यह भी पढ़ें: पुलिस हिरासत से हथकड़ी समेत कूद भागा स्मैक तस्कर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.