Move to Jagran APP

अधिवेशन में कर्मचारियों ने की मुख्य राजस्व अधीक्षक के पदों को प्रोन्नत करने की मांग

राजस्व सहायक संघ सिंचाई विभाग के नौवें द्विवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों ने मुख्य राजस्व अधीक्षक के तीन पद सृजित कर ग्रेड वेतन 5400 तक प्रोन्नत करने की मांग की। संघ के चुनाव शुक्रवार को संपन्न होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ज्वाहर सिंह चौहान ने कहा कि प्रोन्नति पर जोर दिया जाना चाहिए।

By Sumit KumarEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 03:50 PM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 03:50 PM (IST)
राजस्व सहायक संघ सिंचाई विभाग के नौवें द्विवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारी।

जागरण संवाददाता, देहरादून।  राजस्व सहायक संघ सिंचाई विभाग के नौवें द्विवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों ने मुख्य राजस्व अधीक्षक के तीन पद सृजित कर ग्रेड वेतन 5400 तक प्रोन्नत करने की मांग की। संघ के चुनाव शुक्रवार शाम को संपन्न होंगे।

loksabha election banner

 शुक्रवार को यमुना कॉलोनी स्थित यमुना भवन में आयोजित अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष ज्वाहर सिंह चौहान ने कहा कि समान कार्य व उत्तरदायित्वों के आधार पर प्रोन्नति के समान अवसर पर जोर दिया जाना चाहिए। जिससे कर्मचारियों का मनोबल बना रहे। वक्ताओं ने राजस्व सहायक संवर्ग के कार्मिकों के कार्य व उत्तरदायित्व के निर्धारण करने के लिए गठित कमेटी में राजस्व अधीक्षक को भी शामिल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजस्व सहायक संवर्ग के कार्मिकों के स्वीकृत 56 पदों के सापेक्ष 23 कार्मिक कार्यरत हैं। जिसमें एक दिसंबर व दो कार्मिक जनवरी तक सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

 यह भी पढ़ेः प्रदेश में बढ़ गया स्वामित्व योजना का दायरा

इससे सींच व राजस्व सम्बंधी कार्य प्रभावित होगा। ऐसे में राजस्व सहायक के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए। राजस्व सहायक पद के लिए कंप्यूटर का बेसिक एमएस वर्ड, एक्सल व पावर पॉइंट की अनिवार्यता की जाए। राजस्व सहायक संवर्ग की पूर्व की भांति पृथक सेवानियमावली निर्गत को जाए। इस मौके पर  प्रदेश संरक्षक जितेंद्र कुमार, महामंत्री मनोज कुमार, उपाध्यक्ष अभय, जसपाल सिंह नेगी, राधेश्याम सैनी, संजय कुमार, महिपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

 यह भी पढ़ेः BJP National President JP Nadda के देशव्यापी दौरे की शुरुआत उत्तराखंड से, भाजपाइयों में उत्साह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.