Move to Jagran APP

सीबीआइ जांच पर कांग्रेस को नहीं है भरोसा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि आपदा राहत घोटाले में सीबीआइ जांच पर कांग्रेस को भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि योग के नाम पर भाजपा देश की जनता से छलावा कर रही है।

By BhanuEdited By: Published: Thu, 18 Jun 2015 03:10 PM (IST)Updated: Thu, 18 Jun 2015 03:11 PM (IST)

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि आपदा राहत घोटाले में सीबीआइ जांच पर कांग्रेस को भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि योग के नाम पर भाजपा देश की जनता से छलावा कर रही है।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आपदा घोटाले को लेकर मुख्य सचिव स्तर पर जो जांच हो रही है, उसमे भाजपा को विश्वास करना चाहिए। जल्द ही आपदा घोटाले की जांच की रिपोर्ट आएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में भाजपा अनावश्यक बखेड़ा खड़ा कर रही है।
उन्होंने कहा कि सीबीआइ जांच में कांग्रेस को भरोसा नहीं है। इसका कारण यह है कि मोदी सरकार के हाथ में सीबीआइ खेल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को गिराने की भाजपा साजिश रच रही है। इसमें वह कामयाब नहीं हो सकती।
किशोर उपाध्याय ने कहा कि योग को लेकर भाजपा कर रही छलावा कर रही है। योग को लेकर जो ड्रामा हो रहा है उससे महर्षि पतंजलि की आत्मा भी दुखी हो रही होगी। उन्होंने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र मदद नहीं कर रहा है। साथ ही बजट में कटौती कर दी गई है। विकास कार्यों से भाजपा को कोई लेना देना नहीं है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कई महत्वपूर्ण काम करने हैं, जो किए जा रहे हैं। भाजपा को विकास कार्यों में ध्यान लगाना चाहिए।
पढ़ें-हम करवाकर रहेंगे आपदा घोटाले की सीबीआइ जांच: तीरथ

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.