यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत ने सरकारी आवास में किया प्रवेश
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए न्यू कैंट रोड़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया। सीएम ...और पढ़ें

देहरादून, [जेएनएन]: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिह रावत ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए न्यू कैंट रोड़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सुनीता रावत, पुत्रियों सहित अन्य परिवारजन उपस्थित थे।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, केबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक, डॉ. हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धनसिंह रावत, विधायक गणेश जोशी, मुख्य सचिव एस रामास्वामी सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद थे। इस मौके पर सीएम ने पानी की कमी को देखते हुए आवास में बनाए गए तरणताल को बंद करने के निर्देश दिए।
