विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चीन के सरप्लस संकट से भारत भी अछूता नहीं : अरुण जेटली, पढ़ें...

By Thakur singh negi Edited By:
Published: Sun, 24 Apr 2016 11:08 AM (IST)Updated: Sun, 24 Apr 2016 11:13 AM (IST)

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि चीन के सरप्लस संकट का विश्व अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मसूरी: केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि चीन के सरप्लस संकट का विश्व अर्थव्यवस्था पर असर पड़ा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है। लेकिन, भारत इस तरह के संकटों से पूरी तरह से सजग है।
यह बात उन्होंने मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में प्रथम फेज में प्रशिक्षण ले रहे 180 प्रशिक्षु अधिकारियों से कही। वित्त मंत्री जेटली ने कहा कि वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की एक बहुत बड़ी उभरती आर्थिक शक्ति है।
बावजूद इसके हमें तीन बातों पर विशेष ध्यान देना होगा। पहली, कृषि क्षेत्र को पूरी तरह संगठित करना होगा। दूसरी, देश की अर्थव्यवस्था को स्थायित्व देने के लिए बैंकों की वित्तीय व्यवस्था में सुधार लाना होगा और तीसरी, देश के मूलभूत ढांचे को और मजबूती प्रदान करनी होगी।
चीन के सरप्लस संकट का उल्लेख करते हुए उन्होंने प्रशिक्षुओं से कहा कि उन्हें भी अपने सेवाकाल में ऐसी बातों के प्रति अत्यंत सजग रहना होगा। वित्त मंत्री ने करीब आधा घंटा प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया और बाद में आधा घंटा प्रशिक्षुओं के सवालों के जवाब दिए।
पढ़ें- कांग्रेस-पीडीएफ विधायकों को धमका रही भाजपा: रावत