Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई, की आतिशबाजी

    By BhanuEdited By:
    Updated: Wed, 11 May 2016 02:00 AM (IST)

    फ्लोर टेस्ट के बाद कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करने के साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया।

    देहरादून। फ्लोर टेस्ट के बाद कांग्रेस मुख्यालय में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करने के साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया।
    कांग्रेस भवन में फ्लोर टेस्ट के बाद से ही कार्यकर्ता जुटने लगे। सदन में बहुमत का दावा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। साथ ही आपस में मिठाई भी बांटी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें-उत्तराखंडः कांग्रेस ने बताया लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत, भाजपा ने स्वीकारी हार
    इस दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी कि उत्तराखंड में दलबदल से सरकार गिराई जाएगी। उन्होंने कहा कि कल फ्लोर टेस्ट का फैसला आ जाएगा। सत्य और न्याय की जीत होगी। उन्होंने कहा कि हमें उत्साहित नहीं होना है। हमें एक नई शरूआत करनी होगी। आज टर्निंग प्वाइंट आया है। विपक्षी दल भाजपा को भी आपसी मदभेद अब भूल जाना चाहिए। मिलजुलकर प्रदेश के विकास में मिलजुलकर आगे बढ़ना होगा।

    पढ़ें-उत्तराखंड: कांग्रेस के नौ बागी विधायकों को हाई कोर्ट से झटका, याचिका खारिज
    उन्होंने कहा कि केंद्र को भी हमारी मदद को आगे आना चाहिए। अब पिछले घावों को भूल जाना चाहिए। राज्य को आगे ले जाने में केंद्र से भी सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लड़ाई तो हम लड़ चुके हैं अब मिलकर विकास की लड़ाई लड़नी होगी।
    पूर्व वित्त मंत्री इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा ने जिस तरह कांग्रेस का उत्पीड़न किया आज उसका जवाब विधानसभा में भाजपा को मिल गया।


    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा मोदी और शाह को उत्तराखंड ने करारा जवाब दिया। उत्तराखंड से अब भाजपा का पतन शुरू होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें अतिउत्साहित नहीं होना है।

    देखें तस्वीरें: कांग्रेस का दावा, हरीश रावत ने पास किया फ्लोर टेस्ट
    विधायक नवप्रभात ने कहा कि एक विधायक रेखा आर्य के जाने से कुछ नहीं हुआ। भाजपा के निष्काषित विधायक भीमलाल आर्य ने किया कांग्रेस के पक्ष में वोट किया। अब हमें विकास की लड़ाई लड़नी होगी।

    रानीखेत में मिठाई बांटकर मनाया जश्न


    अल्मोड़ा के रानीखेत में निवर्तमान सीएम हरीश रावत के फ्लोर टेस्ट में पास होने के बाद कांग्रेसियों ने गांधी चौक में मिष्ठान वितरण कर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र की बडी जीत बताते हुए भाजपा के साथ ही खासतौर पर केंद्र सरकार की नैतिक हार बताया। इस मौके पर जिला महामंत्री अजय बबली, डीएन बडोला, गोविंद सिंह बिष्ट, पंकज जोशी, चंदन बिष्ट, जयंत सिंह रौतेला, हेमंत मेहरा आदि मौजूद रहे।
    पढ़ें-कांग्रेस का दावाः उत्तराखंड में हरीश रावत ने पास किया फ्लोर टेस्ट, 33 मत मिले

    comedy show banner
    comedy show banner