विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषिकेश में बीटेक के छात्र की गंगा में डूबने से मौत

By Thakur singh negi Edited By:
Published: Thu, 21 Apr 2016 04:24 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 22 Apr 2016 04:00 AM (GMT+05:30)

ऋषिकेश में दोस्‍तों के साथ गंगा में नहाने गए बीटेक के छात्र की डूबने से मौत हो गई। जल पुलिस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ऋषिकेश (देहरादून)। दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गए बीटेक के छात्र की डूबने से मौत हो गई। जल पुलिस ने डेढ़ घंटे तलाश करने के बाद छात्र का शव नदी से बाहर निकाला।
इंदिरा नगर निवासी हिमांशु कोठियाल (22) पुत्र राकेश कोठियाल देन इंस्टीट्यूट में बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र था। अपने दोस्तों के साथ वह बैराज जलाशय की ओर घूमने गया था। दोस्तों के कहने पर वह नदी में नहाने लगे, इतने में हिमांशु गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन जलस्तर अधिक होने के कारण नहीं बचा सके।

देखते ही देखते हिमांशु पानी में डूब गया। दोस्तों ने घबराकर जल पुलिस को इसकी सूचना दी। जल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र की तलाश की। करीब डेढ़ घंटे की मस्सकत के बाद हिमांशु का शव पुलिस के हाथ लगा। पुलिस ने छात्र के परिजनों को सुचित किया। छात्र का शव देखकर परिजन सकते में हैं।

पढें:- गंगा में डूब रहे श्रद्धालु को सुरक्षित निकाला