विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्लोर टेस्‍ट को लेकर सक्रिय हुई भाजपा, केंद्रीय नेता पहुंचे दून, पढ़ें...

By sunil negiEdited By:
Published: Wed, 04 May 2016 11:06 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 04 May 2016 11:10 AM (GMT+05:30)

उत्तराखंड में राजनीतिक अनिश्चितता के बीच एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी अचानक सक्रिय हो गई है। उधर, बीते मंगलवार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून। उत्तराखंड में राजनीतिक अनिश्चितता के बीच एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी अचानक सक्रिय हो गई है। उधर, बीते मंगलवार सुबह सुप्रीम कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट के बारे में केंद्र को अपना पक्ष रखने को कहा, इधर भाजपा के दो केंद्रीय नेता सुबह ही देहरादून आ पहुंचे। केंद्रीय नेताओं ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के साथ मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति और संभावित विकल्पों पर बंद कमरे में विचार विमर्श किया।
सूत्रों के मुताबिक भाजपा के दोनों केंद्रीय नेता इस दौरान राजभवन भी गए। हालांकि, राजभवन के सूत्रों ने इसकी पुष्टि नहीं की। सूत्रों के मुताबिक भाजपा फ्लोर टेस्ट की हर संभावित परिस्थिति में सदन में बहुमत जुटाने को लेकर आश्वास्त दिख रही है।
राजनीतिक अनिश्चितता के दौर से गुजर रहे उत्तराखंड के मामले में सबकी निगाहें अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से जहां फ्लोर टेस्ट के विकल्प पर अपना पक्ष रखने को कहा, वहीं भाजपा अचानक उत्तराखंड में सक्रिय हो गई। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी एक चार्टेड विमान से सुबह ही देहरादून पहुंच गए। चर्चा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू के पहुंचने की भी रही मगर इसकी पुष्टि नहीं हो पाई।
राष्ट्रीय नेताओं के इस बेहद गोपनीय दौरे की देर शाम तक पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी भनक नहीं थी। तीनों नेताओं ने प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के घर पर कई घंटे बंद कमरे में मौजूदा राजनीतिक हालात व संभावित परिस्थितियों पर गहन मंथन किया। साथ ही, प्रत्येक संभावित परिस्थिति के मद्देनजर वैकल्पिक रणनीति पर भी चर्चा की।
सूत्रों के मुताबिक पार्टी 62 सदस्यीय सदन, यानी बगैर नो कांग्रेसी बागी विधायकों के, भी फ्लोर टेस्ट होने पर बहुमत जुटाने को लेकर आश्वास्त नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार इस दौरान भाजपा के दोनों केंद्रीय नेता राजभवन भी पहुंचे। हालांकि, इसकी राजभवन के सूत्रों ने पुष्टि नहीं की। महत्वपूर्ण बात यह रही कि कोई भी भाजपा नेता अपने केंद्रीय नेताओं के देहरादून पहुंचने की पुष्टि करने को तैयार नहीं हुआ।
देर रात्रि दोनों केंद्रीय नेताओं का दिल्ली वापस लौटने का कार्यक्रम है। उधर, प्रदेश संगठन की ओर से अपने सभी विधायकों को लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए गए हैं। विधायकों को कभी भी एक दिन के नोटिस पर देहरादून बुलाए जाने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। यह दीगर बात है कि मंगलवार को भाजपा के कई विधायक देहरादून में ही नजर आए।
पढ़ें- कांग्रेस ने बढ़ाई विधायकों की निगरानी