महिला से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति व ससुर को किया घायल
कोतवाली के अंतर्गत ढकरानी में एक युवक ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। जब इसका विरोध किया गया तो युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर महिला के पति व ससुर को घायल कर दिया।
विकासनगर। कोतवाली के अंतर्गत ढकरानी में एक युवक ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। जब इसका विरोध किया गया तो युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर महिला के पति व ससुर को घायल कर दिया।
यह वाक्या गत रात का है। ढकरानी में टिंकू नाम का युवक सचिन के घर में घुस गया। वहां कमरे में सचिन की पत्नी को अकेले देखकर उससे छेड़छाड़ करने लगा। इसी बीच महिला ने शोर मचा दिया।
महिला के शोर मचाने पर दूसरे कमरे से उसका पति सचिन व ससुर पूरन आ गए। तभी मौका पाकर आरोपी भागने लगा। इसी बीच सचिन व उसके पिता ने आरोपी को पकड़न का प्रयास किया, तो उसने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दोनों घायलों को विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना पर दरोगा विनय गुसाई मोके पर पहुँचे। महिला की तहरीर पर युवकर के खिलाफ जानलेवा हमले के प्रयास व छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया। साथ ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। टिंकू पहले भी छेड़छाड़ के मामले में जेल जा चूका है।
पढ़ें-सवाल गलत होने पर टीचर बनी हैवान, क्या किया छात्र के साथ, जानने के लिए पढ़ें...