Move to Jagran APP

नारी निकेतन की एक संवासिनी की तबीयत बिगड़ी, दून अस्पताल में भर्ती

देहरादून। देहरादून के केदारपुरम स्थित नारी निकेतन में चल रहे विवाद के बीच बीती देर रात एक संवासिनी की तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बीते रोज ही दून महिला अस्पताल में संवासिनियों का मेडिकल कराया गया था।

By Thakur singh negi Edited By: Published: Sun, 22 Nov 2015 11:13 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2015 11:16 AM (IST)
नारी निकेतन की एक संवासिनी की तबीयत बिगड़ी, दून अस्पताल में भर्ती

देहरादून। देहरादून के केदारपुरम स्थित नारी निकेतन में चल रहे विवाद के बीच बीती देर रात एक संवासिनी की तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि बीते रोज ही दून महिला अस्पताल में संवासिनियों का मेडिकल कराया गया था।
संवासिनी का नाम कनक बताया जा रहा है। गौरतलब है कि नारी निकेतन में मूकबधिर संवासिनियों के साथ कथित यौन-शोषण का मामला मीडिया के एक वर्ग में कुछ दिनों से उछल रहा है। हालिया दिनों में राज्य महिला आयोग की सचिव सुजाता सिंह और राज्य बाल आयोग की उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी गुसाईं नारी निकेतन जाकर मामले की छानबीन कर चुकी है।
हालांकि, जांच में क्या निकला किसी ने भी सार्वजनिक नहीं किया, लेकिन आयोग की उपाध्यक्ष के गड़बड़ी का शक जाहिर करने के मद्देनजर जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने सच का पता लगाने का जिम्मा एडीएम झरना कमठान को सौंपा है।
वहीं कुछ दिन पहले नारी निकेतन जांच को पहुंचे एडीएम की घेराबंदी कर संवासिनियों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया था। धक्का-मुक्की कर उन्होंने एडीएम को बाहर लौटने के लिए विवश किया। बाद में पुलिस की मदद से एडीएम जांच के लिए परिसर में जा पाईं थी। इसी बीच जांच आगे बढ़ी है।
पढ़ें- लड़की ने रो-रोकर सुनाई अपने प्यार की दास्तां, कैसे उसके प्रेमी ने उसे...

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.