Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला बैरक में तांका झांकी कर रहा था सिपाही, धुनाई के बाद सस्‍पेंड

    By Gaurav KalaEdited By:
    Updated: Tue, 27 Dec 2016 06:00 AM (IST)

    देहरादून में एक पुलिसकर्मी महिला पुलिस बैरक में तांका झांकी करते हुए पकड़ा गया। पहले तो महिला कर्मी ने उसकी धुनाई की। फिर उच्‍चाधिकारियों ने उसे संस्‍पेंड कर दिया।

    देहरादून, [जेएनएन]: नेहरू कॉलोनी थाना परिसर में स्थित बैरक में एक सिपाही को महिला बैरक में तांका झांकी करना भारी पड़ गया। पहले तो महिला पुलिसकर्मी ने उसकी धुनाई कर दी। फिर उच्चाधिकारियों ने इस हरकत पर उसे निलंबित भी कर दिया।
    आरोप है कि वह सिपाही महिला बैरक में झांक रहा था, इस पर पहले तो महिला पीएसी ने जवान की जमकर धुनाई की, उसके बाद अधिकारियों से सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें: मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिसकर्मी से हाथापाई
    एसपी ट्रैफिक डीएस गुंज्याल ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर जांच सीओ स्तर के अधिकारी को सौप दी गई है। मामले की जांच को घटना स्थल पहुंचे पुलिस अधिकारी फिलहाल किसी प्रकार की टिप्पणी से बचते नजर आए।

    पढ़ें: रोडवेज अड्डे में महिला से छेड़छाड़ कर रहे थे मनचले, तभी...