विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गहराता जा रहा डेंगू का डंक, 41 मरीजों में हुई पुष्टि

By BhanuEdited By:
Published: Tue, 26 Sep 2017 11:37 AM (IST)Updated: Tue, 26 Sep 2017 08:44 PM (IST)

उत्तराखंड में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। दून में प्राप्त रिपोर्ट में 41 मरीजों में ...और पढ़ें

गहराता जा रहा डेंगू का डंक, 41 मरीजों में हुई पुष्टि
गहराता जा रहा डेंगू का डंक, 41 मरीजों में हुई पुष्टि

देहरादून, [जेएनएन]: मानसून की विदाई के साथ ही डेंगू का डंक भी गहरा होता जा रहा है। दून में प्राप्त रिपोर्ट में 41 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 159 हो गई है। 

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से अब तक डेंगू संभावित 3727 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें 969 की एलाइजा जांच कराई गई। इनमें से 159 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 

जुलाई में चार, जबकि अगस्त में 31 डेंगू के मरीज सामने आए। सितंबर में अब तक 124 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। विभागीय अधिकारी दावा कर रहे हैं कि मच्छर के सफाए को शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में हर अंतराल के बाद फॉगिंग कराई जा रही है। लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बावजूद इसके डेंगू का मच्छर सक्रिय दिख रहा है।

वातावरण में ठंडक आने तक यह स्थिति बनी रहेगी। बता दें कि देहरादून में जनवरी से अब तक 75 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। हरिद्वार में 61 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई और 18 मरीज उत्तर प्रदेश से हैं। टिहरी व रुद्रप्रयाग में डेंगू के दो-दो मरीज और एक मरीज चमोली में सामने आया है।

यह भी पढ़ें: नहीं थम रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप, महिला की मौत

यह भी पढ़ें: कुमाऊं में डेंगू से पहली मौत, दून में मरीजों का सैकड़ा पार

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में डेंगू के नौ और मरीज मिले, 93 हुई संख्या