यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रधानमंत्री मोदी की सहारनपुर रैली में जाएंगे भाजपा कार्यकर्ता
राज्य ब्यूरो, देहरादून केंद्र में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की

राज्य ब्यूरो, देहरादून
केंद्र में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहारनपुर में 26 मई को आयोजित रैली में उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 26 मई को दो वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें देश भर में केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, पार्टी पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री 26 मई को सहारनपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे, इसमें भारी संख्या में उत्तराखंड से भी भाजपा कार्यकर्ता भाग लेने जाएंगे।
