विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोट-कंडारा की नंदा देवी का यात्रा कार्यक्रम तय

By Edited By:
Published: Thu, 31 Jul 2014 06:24 PM (IST)

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, गोपेश्वर: कोट कंडारा की नंदा देवी भी राजजात यात्रा में शामिल होगी। ग्रामीणों ने बैठक कर राजजात का दिनपट्टा निकालने के बाद यात्रा कार्यक्रम तय कर दिया है।

शिव मंदिर कोट कंडारा में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि राजजात की दूसरी मुख्य डोली श्री नंदा दशमद्वार को प्रशासन की ओर से पड़ाव घोषित नहीं किया गया है। इसे लेकर प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में पंडितों से यात्रा का दिनपट्टा निकलवाने के बाद यात्रा कार्यक्रम तय किया गया। कार्यक्रम के तहत 22 अगस्त को डोली हिंडोली से कंडारा, 23 अगस्त को नंदप्रयाग, 24 को राजबगठी, 25 को गंडासू होते हुए कमेड़ा, 26 को घाट, 27 को सितेल, 28 को कनोल, 29 को वाण, 30 को गैरोली पातल तथा 31 अगस्त को पातरनचौणियां में विश्राम करेगी। एक सितंबर को शीलासमुदर, दो सितंबर होमकुंड में हवन पूजा के बाद तातड़, तीन सितंबर सुतोल, चार सितंबर घाट, पांच सितंबर थिरपाक, छह सितंबर बांतोली, सात सितंबर को डोली हिंडोली पहुंचेगी। आठ सितंबर को सिद्धपीठ कालीमठ मंदिर में श्री संवाद के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा।