Move to Jagran APP

केंद्र सरकार ने ठप किया प्रदेश का विकास: हरीश रावत

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश का विकास ठप कर दिया है। प्रदेश की जनता सब जानती है। चुनाव में इसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा।

By BhanuEdited By: Published: Sat, 03 Dec 2016 07:29 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2016 03:00 AM (IST)

बागेश्वर, [जेएनएन]: सतत संकल्प विकास यात्रा के गरुड़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश का विकास ठप कर दिया है।
गांधी पार्क पर जनसभा में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश का विकास ठप कर दिया। हम लगातार केंद्र सरकार से विकास कार्यों के लिए धन देने की बात कह रहे हैं, लेकिन केंद्र हमारी बात नही सुन रहा है।

loksabha election banner

पढ़ें-जन्म से पूर्व उत्तराखंड की भ्रूण हत्या करने वाली है कांग्रेसः उमा भारती
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में प्रदेश में ऐतिहासिक विकास कार्य हुए। सरकार ने गांव के गरीब लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कल्याणकारी योजनाये लागू की। प्रदेश की जनता सब जानती है। आगामी चुनाव में जनता विकास के नाम पर कांग्रेस को दुबारा सत्ता में अवश्य लाएगी।

पढ़ें-महाराज ने सीएम पर साधा निशान, कहा भ्रष्टाचार का लिया सहारा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि भाजपा जादूगरों की पार्टी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को महान जादूगर बताया। कहा कि आज नोटबंदी से आम आदमी परेशान है। अपना ही धन निकालने के लिए लोगों को घंटो लाइन में लगना पड़ रहा है।

पढ़ें-पीएम करेंगे देवभूमि का कल्याण, लिखेंगे विकास की इबारत: तीरथ
उन्होंने कहा कि कांग्रेस से निष्कासित सतपाल महाराज और अन्य दलबदलू विधायकों को लेकर भाजपा जो परिवर्तन रैली निकाल रही है वो फ्लॉप हो गई। जनता हरीश रावत सरकार के विकास कार्यों को अच्छी तरह समझती है।

पढ़ें-मुख्यमंत्री भी सार्वजनिक करें खातों का ब्योरा: बलूनी
कपकोट के विधायक ललित फर्सवान्, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश एठानी, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्सवाण ने भी सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने व संचालन ब्लाक अध्यक्ष रंजीत डसीला ने किया।

पढ़ें-भ्रष्टाचार के ब्रांड एंबेसडर हैं सीएम हरीश रावतः पासी
इस मौके पर पूर्व मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, मुख्यमंत्री के ओएसडी रंजीत दास, कांग्रेस के जिला ध्यक्ष सुनील भंडारी, उपाध्यक्ष प्रकाश कोहली, भुवन पाठक, उमेश पांडेय, हरीश भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, अर्जुन राणा आदि मौजूद थे।
पढ़ें-सतत विकास संकल्प यात्रा में कांग्रेस ने साधा मोदी पर निशाना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.