विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बागेश्वर रेल लाइन के लिए प्रयासरत है सरकार- कोश्यारी

By JagranEdited By:
Published: Fri, 16 Jun 2017 07:27 PM (IST)

बागेश्वर: पूर्व मुख्यमंत्री भगत ¨सह कोश्यारी का बागेश्वर पहुंचने पर स्वागत किया गया। डाक बंगले में द

बागेश्वर रेल लाइन के लिए प्रयासरत है सरकार- कोश्यारी
बागेश्वर रेल लाइन के लिए प्रयासरत है सरकार- कोश्यारी

बागेश्वर: पूर्व मुख्यमंत्री भगत ¨सह कोश्यारी का बागेश्वर पहुंचने पर स्वागत किया गया। डाक बंगले में दोपहर दो बजे पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के कार्यों की तारीफ की। इस दौरान सरयू नदी के उद्गम स्थल को चिह्नित कर उसका विकास करने का निर्देश डीएम को दिया। साथ ही ¨पडारी को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दिए जाने की बात कही। टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन निर्माण पर कोश्यारी ने बताया कि पंचेश्वर बांध के निर्माण के बाद इसका अलग से सर्वे कराया जाएगा। यहां रेल लाइन के लिए सरकार प्रयास कर रही है। कहा कि सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर गंभीर है। पहाड़ को पर्यटन का हब बनाने के लिए विशेष प्रयास करने की बात कही। बताया कि वर्तमान भाजपा सरकार देश की तरक्की के लिए कार्य कर रही है।