यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एससी-एसटी श्रमिक संघ खफा
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : परिवहन निगम के एससी-एसटी श्रमिक संघ के डिपो शाखा इकाई की बैठक में लंबित समस्

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : परिवहन निगम के एससी-एसटी श्रमिक संघ के डिपो शाखा इकाई की बैठक में लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं किए जाने पर रोष प्रकट किया गया। कहा गया कि यदि जल्द मांगों के निराकरण के लिए कारगर उपाय नहीं किए गए तो संघ आंदोलन की रूपरेखा बनाने को बाध्य होगा।
लोअर माल रोड स्थित कार्यशाला परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने संविदा चालक-परिचालकों व वाह्य स्रोत कर्मचारियों को नियमित किए जाने, छठे वेतनमान के एरियर का भुगतान किए जाने, कार्यशाला परिसर में बसों के निर्बाध संचालन को टायरों की आपूर्ति किए जाने, चालकों व परिचालकों की कमी दूर किए जाने, आवश्यक कलपुर्जो की आपूर्ति किए जाने, माह के पहले सप्ताह में वेतन का भुगतान किए जाने की मांग उठाई गई। कहा गया कि यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संघ आंदोलन की रूपरेखा बनाने को बाध्य होगा। स्पष्ट कहा गया कि हितों की अनदेखी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अध्यक्षता माधवानंद तथा संचालन रमेश चंद्र ने किया। बैठक में अंबी राम, मोहन लाल, गोविंद राम, सुधीर कुमार, दीवान सिंह, नवीन चंद्र व राम प्रसाद समेत अनेक श्रमिक मौजूद थे।
