यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ खिन्न
संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ निगम की कुछ बस सेवाओं को मुख्य स्टेशन के बजाय लोअ

संवाद सहयोगी, अल्मोड़ा : उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ निगम की कुछ बस सेवाओं को मुख्य स्टेशन के बजाय लोअर माल रोड से संचालित किए जाने पर खिन्न है। शनिवार को इसी मसले पर संघ के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें निगम की सभी बसों को मुख्य बस स्टेशन से ही संचालित किए जाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति तथा एआरटीओ के पत्र के आधार पर निगम की अल्मोड़ा- कफड़ा, अल्मोड़ा- चंडीगढ़, अल्मोड़ा-लखनऊ, अल्मोड़ा- बेतालघाट-दिल्ली व अल्मोड़ा-रानीखेत-दिल्ली बस सेवाओं को पिछले कुछ माहों से बस स्टेशन से दूर लोअर माल रोड से संचालित किया जा रहा है। जहां पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय तक नहीं है। इससे बरसात के मौसम में यात्रियों को बस पकड़ने में काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे एक ओर निगम को घाटा हो रहा है वहीं यात्रियों की भी खूब फजीहत हो रही है। ज्ञापन में उक्त पांचों बसों को पूर्व की भांति माल रोड स्थित बस स्टेशन से संचालित किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में परिवहन मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मदन सिंह बिष्ट, मोहन राम, मनीष जोशी, कौशल कुमार, कुंदन सिंह नेगी समेत अनेक सदस्य शामिल थे।
