मौसम ने फिर बदली करवट
अल्मोड़ा : बुधवार को मौसम ने पहाड़ में फिर मिजाज बदल लिया। प्रात: से आकाश में हल्के बादल छाए रहे। स
अल्मोड़ा : बुधवार को मौसम ने पहाड़ में फिर मिजाज बदल लिया। प्रात: से आकाश में हल्के बादल छाए रहे। सायंकाल में तो समूचा आकाश बादलों से घिर गया। साथ ही ठंडी हवा चलने से कड़ाके की सर्दी रही। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
बीते दिन मंगलवार को दिन भर धूप खिली रही। लेकिन बुधवार को सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली। सुबह से ही आकाश में मेघों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। जो दिन चढ़ने के साथ ही बढ़ता गया। सायंकाल में आकाश बादलों से घिर गया। ठंडी हवा के झोकों से ठिठुरन भरी ठंड रही। इसका सर्वाधिक असर फड़ लगाकर अपनी आजीविका चलाने वाले लोगों पर पड़ा। इधर विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की मौसम विभाग प्रयोगशाला में अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।