विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से वृद्धा की मौत, कई गंभीर

By Edited By:
Published: Thu, 19 Jun 2014 11:27 PM (IST)

News Article Hero Image

जैंती, (अल्मोड़ा): लमगड़ा विकासखंड के कई गांवों में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। यहां ग्राम पंचायत भाबू के तोकगांव दयाल में एक वृद्धा की मौत हो चुकी है, जबकि उसकी बहू और बेटे की हालत गंभीर है। इसके अलावा पास में स्थित मल्ला डूंगरा व जलना गांव में कई ग्रामीण डायरिया में चपेट में आ गए हैं। प्रारंभिक तौर पर प्रदूषित पानी को डायरिया की मुख्य वजह माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भाबू के तोकगांव दयाल निवासी 70 वर्षीय पार्वती देवी पत्‍‌नी धरम राम की गुरुवार को उल्टी दस्त से मौत हो गई। इस बीमारी की चपेट में आने से उसके बेटे हरीश राम व बहू भगवती देवी की हालत भी गंभीर बनी है। भगवती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती में भर्ती कराया गया है। डायरिया की चपेट में आने से समीपवर्ती मल्ला डूंगरा निवासी जगत राम को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर लमगड़ा विकासखंड के ग्राम सभा मल्ला बिनौला के तोक गांव जलना में भी डायरिया फैलने का मामला प्रकाश में आया है। यहां आधा दर्जन से भी अधिक ग्रामीण इसकी चपेट में आ चुके हैं, जिनमें बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं।

जलना में अभी तक जिन ग्रामीणों को डायरिया ने चपेट में लिया है उनमें नैन राम (60), जगत राम (55), गीता देवी (25), संपति देवी (20), विक्की (10), अनिल (8) व हरीश (8) शामिल हैं। इधर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैंती के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.केसी पंत ने गुरुवार को प्रभावित गांवों का दौरा किया।