विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लू से चार की मौत, तीन भर्ती

By Edited By:
Published: Sun, 08 Jun 2014 01:00 AM (IST)

News Article Hero Image

वाराणसी : शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में शनिवार को लू की चपेट में आने से तीन अज्ञात मरीजों को भर्ती किया गया जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 108 नंबर की एंबुलेंस इन तीनों मरीजों को अस्पताल लाई थी जिनमें से 52 वर्षीय अज्ञात को चौकाघाट, 55 वर्षीय अज्ञात को कैंट, 65 वर्षीय अज्ञात को कैंट से लाकर भर्ती किया गया था। उधर नदेसर स्थित खरबूजा शहीद मार्ग पर शाम 5 बजे एक अज्ञात की लू लगने से मौत हो गई। साथ ही लू से पीड़ित तीन लोगों चौकाघाट निवासी साधना (डेढ़ वर्ष), चौक निवासी छनछन (डेढ़ वर्ष) रामनगर निवासी प्रिया (16)को भर्ती किया गया।