विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लोहता में रहस्यमय बुखार से सातवीं मौत

By Edited By:
Published: Mon, 05 Aug 2013 02:02 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 05 Aug 2013 02:03 AM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

लोहता (वाराणसी) : स्थानीय कोटवा मोहल्ले में रहस्यमय बुखार से शनिवार की देर रात सातवीं मौत हो गई। मौत ने इस बार इस्लामपुर की 30 वर्षीय कंवर जहां को अपना शिकार बना लिया। तीन दिन से बुखार में तप रही कंवर को पेट में दर्द उठा। परिवारीजन उन्हें अस्पताल ले जाते इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वह चार माह के गर्भ से थीं। उनके पति अब्दुल रहीम पेशे से बुनकर हैं। इसके अलावा दो पीड़ितों इस्माइल नाटे और शबनम की हालत गंभीर है। दोनों का मंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। डाक्टरों के अनुसार इस्माइल का गुर्दा फेल है, उन्हें तेज पीलिया है।

कोटवा में मौत का सिलसिला बुधवार को इस्माइल के दो बच्चों जावेद (15 वर्ष) और छोटक (10 वर्ष) की मौत से शुरू हुआ था। इसके बाद ही इस्माइल को मंडलीय अस्पताल में जगह मिल पाई थी लेकिन शनिवार को डाक्टरों ने उन्हें छुंट्टी दे दी थी। रविवार को हालत बिगड़ने पर स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ने उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा शबनम को ट्यूबरकुलो मेनिंनजाइटिस से पीड़ित बताया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग बुधवार से ही गांव में स्थायी शिविर लगाने का दावा कर रहा है। बकौल सीएमओ 200 से अधिक रक्त के नमूने भी लिए जा चुके हैं मगर इसमें बीमारियों के लक्षण नहीं पाए गए। वर्षो से बंद पड़े स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र को भी दो डाक्टर देकर सक्रिय किया गया है इसके बाद भी बिना इलाज सातवीं मौत लोगों के गले नहीं उतर रही। इस्माइल को भी सातवीं मौत के बाद ही दोबारा एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। विचित्र बात है कि स्वास्थ्य महकमा यह बता ही नहीं पा रहा कि जिस इलाके में सात मौत हो गई, वहां दरअसल हो क्या रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर