विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से चार की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 12 Jan 2013 09:41 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण टीम, वाराणसी : हाड़ कंपाती सर्दी से दिन में खिली धूप से भले ही थोड़ी राहत मिल गई हो लेकिन रात में ठंड की चपेट में आकर लोगों के मरने का सिलसिला अब भी जारी है। बीते 48 घंटे के भीतर चार लोगों ने ठंड के कारण दम तोड़ दिया।

कबीरचौरा (कोतवाली) निवासी दिनेश जायसवाल (35 वर्ष) की शनिवार को घर में उपचार के दौरान मौत हो गई। समाचार पत्र विक्रेता दिनेश को चार दिन पहले उस समय ठंड लगी थी जब वह कैंट से समाचार पत्र लेकर वितरण को निकले थे। शुक्रवार की रात मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती गया (बिहार) की 25 वर्षीय फूलकुमारी की शनिवार को भोर में मौत हो गई। जंसा थाना क्षेत्र के हीरमपुर गांव की 68 वर्षीय मुनेसरा देवी की ठंड की चपेट में आने से शुक्रवार की देर रात मौत हो गई। उधर इसी थाना क्षेत्र के कुरुसातो गांव में ठंड लगने से मूसेराम (50 वर्ष) को शुक्रवार की रात किसी समय ठंड लग गई। शनिवार को वह अपने बिस्तर पर मृत मिले।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर