यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विचित्र बुखार से महिला समेत दो की मौत
संवाद सहयोगी, सफीपुर : जनपद में लगातार संक्रामक रोगों का कहर बढ़ता जा रहा है। लगातार

संवाद सहयोगी, सफीपुर : जनपद में लगातार संक्रामक रोगों का कहर बढ़ता जा रहा है। लगातार बुखार आदि की चपेट में आकर लगातार लोग काल के गाल में समा रहे हैं। बीते 24 घंटे में मियागंज और सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े क्षेत्रों में महिला और एक छह वर्षीय बालिका की मौत हो गई है। इसके अलावा कई लोग अभी भी अस्पताल में कई लोग भर्ती हैं।
सफीपुर तहसील क्षेत्र के गांव जगदीश खेड़ा निवासी लक्ष्मीकांत चौरसिया की 6 वर्षीय पुत्री अन्नू पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित था। गुरुवार देर शाम अचानक उसे तेज बुखार और पेट दर्द शुरू हुआ, परिजन उसे आनन फानन कस्बा स्थित एक एक निजी नर्सिंगहोम ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे रेफर कर दिया। परिजन बालिका को उन्नाव जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य घटना आसीवन क्षेत्र में हुई। यहां के गांव सबलगढ़ी के मजरा लोकमन निवासी रामप्यारी (50) पत्नी स्वर्गीय राधेलाल पिछले तीन दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थी। उन्हें शरीर में ऐंठन शुरू हो गई, जिस पर उसके पुत्र कृष्ण लाल ने मियागंज सीएससी में भर्ती कराया गया। जहां कुछ समय उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर और जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान राम प्यारी की मौत हो गई। आसीवन थाना क्षेत्र के गांव मियागंज, जारूलानगर, सबलगढ़ी, आसीवन आदि क्षेत्रों में लोग विचित्र बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार इसकी सूचना स्वास्थ्य केंद्र में दिये जाने के बाद भी कोई गांव में झांकने के लिए नहीं पहुंचा है।
