विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जीएसटी का फुल फॉर्म बताने में साक्षी महाराज फेल, बोले ये इनकम टैक्स देने की व्यवस्था

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Sun, 02 Jul 2017 09:23 AM (IST)

उन्नाव में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब साक्षी महाराज से पत्रकारों ने जीएसटी का फुल फॉर्म पूछा तो वे इसे बता न सके।

जीएसटी का फुल फॉर्म बताने में साक्षी महाराज फेल, बोले ये इनकम टैक्स देने की व्यवस्था
जीएसटी का फुल फॉर्म बताने में साक्षी महाराज फेल, बोले ये इनकम टैक्स देने की व्यवस्था

उन्नाव (जेएनएन)। कुछ दिन पहले योगी सरकार के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्‍स) का फुल फॉर्म नहीं बता पा रहे थे। अब ऐसा ही एक वीडियो बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का सामने आया है। उन्नाव में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब साक्षी महाराज से पत्रकारों ने जीएसटी का फुल फॉर्म पूछा तो वे इसे बता न सके।

बीजेपी सांसद से शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र उन्नाव में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। इस दौरान वे जीएसटी की तारीफ कर रहे थे। इसी बीच एक पत्रकार ने उनसे पूछा, जीएसटी का फुल फॉर्म क्या है?

यह भी पढ़ें: कुछ घंटों की बारिश में राजधानी का हाल बेहाल, सीढ़ी से निकाले गए बस के यात्री

इसके जवाब में साक्षी महाराज ने कहा, 'जीएसटी का...ये एकल व्यवस्था है, केवल सारे करों को इकट्ठा करके इनकम टैक्स देने की व्यवस्था है।' बता दें कि एक जुलाई से नया टैक्स सिस्टम जीएसटी लागू हो गया है।

यह भी पढ़ें: तीन महीने पहले हुआ था गैंगरेप, अब हुआ एसिड से हमला