विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विचित्र बुखार से गई बच्चे की जान

By JagranEdited By:
Published: Mon, 09 Oct 2017 03:00 AM (IST)

संवाद सूत्र, अचलगंज : थाना क्षेत्र के गांव ओरहर में कई दिनों से विचित्र बुखार का प्रकोप चल रह

विचित्र बुखार से गई बच्चे की जान
विचित्र बुखार से गई बच्चे की जान

संवाद सूत्र, अचलगंज : थाना क्षेत्र के गांव ओरहर में कई दिनों से विचित्र बुखार का प्रकोप चल रहा है। दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं। इसी गांव के एक बुखार पीड़ित बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई।

ब्लाक क्षेत्र बिछिया के ओरहर निवासी हरिश्चंद्र के चार वर्षीय पुत्र दीपक को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। पहले बिछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चला सुधार न होने पर पिता ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने टायफाइड बताया। कई दिन वह भर्ती रहा। शनिवार को अचानक तबियत बिगड़ने पर डाक्टर ने हैलट कानपुर रेफर कर दिया। आर्थिक तंगी के कारण परिजन उसे कानपुर न ले जाकर अपने गांव लेकर चले गए। जहां रविवार दोपहर बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है गांव में काफी समय से बुखार का प्रकोप चल रहा है। इसकी सूचना बिछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दी गई लेकिन डाक्टरों की टीम भी नहीं भेजी गई। इससे पहले गांव की रश्मि (25) पत्नी अमित ¨सह को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हो चुकी है। हैलट में एक पखवाड़े तक उपचार के बाद वह ठीक हो सकी है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से निरोधात्मक कार्रवाई कराने की मांग की है।