विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से विकलांग युवक की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 19 Dec 2014 09:38 PM (IST)

शुक्लागंज, संवाद सहयोगी : तापमान में गिरावट आने से बढ़ी भीषण ठंड ने शुक्रवार को नगर में एक और जान

News Article Hero Image

शुक्लागंज, संवाद सहयोगी : तापमान में गिरावट आने से बढ़ी भीषण ठंड ने शुक्रवार को नगर में एक और जान ले ली। परिजनों के अनुसार मृतक हाथ पैरों से विकलांग था और ठंड बढ़ने के बाद से उसकी तबियत खराब चल रही थी। शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया।

थानाक्षेत्र के प्रेमनगर मुहल्ले में रहने वाला 40 वर्षीय ज्ञानचंद्र पुत्र स्व. ईश्वरीय प्रसाद हाथ व पैर से विकलांग है। मृतक की मां मायादेवी के अनुसार दो दिनों से ठंड बढ़ने के बाद उसकी तबियत ज्यादा खराब हो गई थी। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे अचानक उसे सीने में तेज दर्द उठा और उसने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार डॉक्टरों ने उसे ठंड लगने की बात बताई है। इस घटना से पहले ऋषिनगर मुहल्ले में भी दो दिनों पूर्व एक वृद्धा की ठंड से मौत हो चुकी है।