यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से मार्केटिंग इंस्पेक्टर समेत दो की मौत
उन्नाव, जागरण टीम : जनपद में लगातार ठंड से मौतों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को ठंड बढ़ने के साथ ही

उन्नाव, जागरण टीम : जनपद में लगातार ठंड से मौतों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को ठंड बढ़ने के साथ ही दो और लोगों ने दम तोड़ दिया है। मरने वालों में एक खाद्य विपणन विभाग से भगवंतनगर के धान खरीद केंद्र में तैनात मार्केटिंग इंस्पेक्टर और औरास थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर खंजड़ी निवासी 50 वर्षीय किसान शामिल हैं। दोनों की मौत उपचार के दौरान हुई। इसी के साथ जनपद में ठंड से मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई है।
पहली घटना : सुमेरपुर में बिहार थाना क्षेत्र के कस्बा भगवंत नगर में खाद्य एवं विपणन विभाग के धान क्रय केंद्र में तैनात मार्के¨टग इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार 50 पुत्र केदारनाथ निवासी ग्राम डांडुपुर पोस्ट सोरांव जनपद इलाहाबाद की शुक्रवार भोर पहर अचानक हालत बिगड़ी। इसपर घर में मौजूद लोग उन्हें आनन फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवंत नगर ले गए। जहां डाक्टर नहीं मिले। इसपर उन्हें पीएचसी सुमेरपुर ले जाया गया। जहां स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. विजय कुमार उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया की प्रात: यहां लाये थे पर तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। डाक्टर का कहना है कि प्रदीप कुमार की मृत्यु ठंड के चलते हृदय गति रुक जाने से मौत हुई। घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन इलाहाबाद से स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर पहुंचे और शव लेकर वापस हो गए।
दूसरी घटना : औरास थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर खंजडी निवासी किसान हरीराम 50 पुत्र अनंत गुरुवार शाम खेत पर खड़ी गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहा था। तभी उसकी हालत बिगड़ी। परिजन उसे घर लाए जहां से उसे परिजन घर लाए और आग तापने के लिए बैठाया। इसके बाद भी जब कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां शुक्रवार सुबह लगभग 9 बजे मौत हो गई। इससे पहले बुधवार को बीघापुर क्षेत्र में खेत पर ¨सचाई करते समय ठंड की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो चुकी है।
