विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड लगने से युवक की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 18 Dec 2014 06:36 PM (IST)

बीघापुर, संवाद सहयोगी : विकास खंड के ग्राम सोनवा खेड़ा मजरे कटरा दिवान खेड़ा निवासी एक 20 वर्षीय युवक

News Article Hero Image

बीघापुर, संवाद सहयोगी : विकास खंड के ग्राम सोनवा खेड़ा मजरे कटरा दिवान खेड़ा निवासी एक 20 वर्षीय युवक की ठंड लगने से मौत हो गयी। घटना के समय मृतक खेत पर लगी फसल की ¨सचाई कर रहा था।

उक्त गांव निवासी सांवले पुत्र स्व. रामलाल यादव बुधवार को अपने खेत में गेहूं की ¨सचाई कर रहा था। बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण ठंड का प्रभाव पानी में रहने के कारण युवक पर अधिक हुआ। खेत में काम करने के दौरान ही उसे पेट दर्द की शिकायत हुई और वह ठंड से कांपने लगा। जानकारी होने पर परिजन उसे आनन फानन बीघापुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे से परिवार पर दुखो का बोझ टूट पड़ा। युवक पर ही अपने परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी थी। काफी पहले पिता की मौत हो जाने के कारण युवक ने अपनी पढ़ाई छोड़ अपने छोटे दो भाइयों सहित मां की मेहनत मजदूरी व खेती करके जीवन यापन कर रहा था।