विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अज्ञात युवक का शव खेत में मिला

By Edited By:
Published: Tue, 16 Dec 2014 08:15 PM (IST)

औरास, संवादसूत्र: थाना क्षेत्र के गांव कटरा तरौना में एक अज्ञात लगभग 38 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हा

News Article Hero Image

औरास, संवादसूत्र: थाना क्षेत्र के गांव कटरा तरौना में एक अज्ञात लगभग 38 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि मृतक मानसिक विक्षिप्त है और उसकी ठंड के चलते मौत हो गई है। जबकि ग्रामीणों के बीच तरह तरह की चर्चाएं की जा रही हैं।

थाना क्षेत्र के गांव कटरा तरौना गांव निवासी सहज राम यादव के खेत में मंगलवार सुबह एक अज्ञात लगभग 38 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में पकड़ा मिला। मृतक शरीर पर नेकर व बनियान पहने हुए हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना औरास थाने में दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच उसकी शिनाख्त करने के भी प्रयास किए गए। थानाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि प्राथमिक छानबीन मृतक के मानसिक विक्षिप्त होने की संभावना लग रही है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।