विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार और डायरिया से तीन मरे

By Edited By:
Published: Thu, 10 Jul 2014 10:31 PM (IST)

News Article Hero Image

उन्नाव, जागरण संवाददता: लगातार बढ़ रही गरमी के कारण संक्रामक रोगों ने एक बार फिर तेजी से पांव पसार दिए हैं। बीते चौबीस घंटे के अंदर जिला अस्पताल में डायरिया और बुखार से एक वृद्धा समेत तीन की मौत हो गई। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम के कारण बुखार और डायरिया बढ़ रहा है।

बीते चौबीस घंटे के अंदर बुखार और डायरिया के 26 रोगी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए इनमें से से तेज बुखार से पीड़ित दुलारी (56) पत्‍‌नी अजय निवासी सिंघूपुर कोतवाली शहर की गुरुवार को मौत हो गई। डायरिया पीड़ित नेहा (6) पुत्री कमल निवासी दुबाई बिहार को उल्टी दस्त आने के कारण गुरुवार प्रात: जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसी तरह बुधवार को शहर कोतवाली के गांव भौनी खेड़ा निवासी सुरेश कुमार के तीन वर्षीय पुत्र अजय की बुखार से मौत हुई थी। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन ने बताया कि मौसम के कारण संक्रामक रोग बढ रहे हैं।