विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डायरिया से एक बच्ची की मौत, 32 भर्ती

By Edited By:
Published: Fri, 23 May 2014 09:58 PM (IST)

News Article Hero Image

उन्नाव, जागरण संवाददाता: संक्रामक रोगों में डायरिया को लेकर पूरे जिले में हाहाकार मचा है। मौरावां में फैले डायरिया पर शुक्रवार को तीसरे दिन स्वास्थ्य प्रशासन अंकुश लगा सका। उधर जिला अस्पताल डायरिया रोगियों से फुल है। 24 घंटे के अंदर जिला अस्पताल में डायरिया के 32 रोगी भर्ती किए गए हैं इनमें एक आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। अन्य का उपचार चल रहा है।

यूं तो डायरिया का कहर पूरे जिले में चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के सीएचसी, पीएचसी में चिकित्सकों के न मिलने की शिकायतें आम हैं। इससे इन अस्पतालों में आने वाले रोगियों को भी जिला अस्पताल लाया जा रहा है। हालत यह है कि गुरुवार दोपहर 12 बजे से लेकर शुक्रवार 12 बजे तक जिला अस्पताल में 32 डायरिया रोगी भर्ती कराए गए। इनमें आंचल (8) पुत्री राकेश निवासी कुशालपुर की मौत हो गई जबकि डायरिया पीड़ित बच्चों में पूर्णिमा (6) पुत्री नरेंद्र शिवपुर अचलगंज, विशाल (ढाई वर्ष) पुत्र नीरज बाबूखेड़ा, राधिका (14) पुत्री बब्लू, अनूप (11) पुत्र दिनेश रुस्तमपुर कोतवाली, सत्यम (डेढ़ वर्ष) पुत्र प्रकाश शहर, वंश (3) पुत्र सुरेश पड़रीकला अचलगंज आयुष (6) पुत्र प्रियदर्शिनी नगर की हालत चिंताजनक है।