विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार ने ली दो की जान

By Edited By:
Published: Thu, 22 May 2014 07:23 PM (IST)

News Article Hero Image

उन्नाव,जागरण संवाददाता: संक्रामक रोगों का कहर लगातार जारी है। डायरिया के रोगियों की तो भरमार है। तेज बुखार का प्रकोप एक बार फिर बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल में भर्ती बुखार रोगियों में दो की मौत हो गई।

पिछले 48 घंटे के अंदर जिला अस्पताल में बुखार के 6 रोगी भर्ती कराए गए। इनमें से बुधवार को देर रात जिला अस्पताल भर्ती कराई गई बुखार पीड़ित पुष्पा (17) पुत्री रामभजन निवासी दसगवां बांगरमऊ और बीघापुर के प्रसाद खेड़ा निवासी छबिनाथ (67) की गुरुवार को मौत हो गई। बुखार के आधा दर्जन रोगियों का उपचार चल रहा है। ईएमओ डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इधर बुखार के रोगी कम आ रहे थे। इधर दो तीन दिन से फिर बुखार के रोगी बढ़ रहे हैं। डायरिया रोगियों की तो भरमार है। उन्होंने बताया कि औसतन डेढ़ दर्जन डायरिया रोगी प्रतिदिन भर्ती किए जा रहे हैं।