विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से किशोरी की जान गई

By Edited By:
Published: Mon, 14 Apr 2014 09:28 PM (IST)

News Article Hero Image

उन्नाव, जागरण संवाददाता: तेज बुखार से शुरू हुआ मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सुमेरपुर ब्लाक क्षेत्र के गांव जंगल (जालापुर) में सोमवार को तेज बुखार से एक किशोरी की मौत हो गई।

सुमेरपुर, संवादसूत्र: ग्राम जंगल (जालापुर) निवासी शिवचरण की 16 वर्षीय पुत्री आरती को रविवार शाम बुखार आ गया था। परिवारीजन उसे इलाज के लिए सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. विजय ने बताया कि इस समय वायरल फीवर व डायरिया के काफी संख्या में मरीज आ रहे हैं। सभी सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में इनके रोगियों की भीड़ लगी हुई है।

ग्रामीण अस्पतालों में नहीं मिलते डाक्टर : ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में डाक्टरों के रात्रि प्रवास न करने की शिकायतें आम है। स्वास्थ्य विभागीय अधिकारी उनके इस रवैये से अनजान नहीं हैं। शिकायतें स्वास्थ्य विभाग के मुखिया तक पहुंचती हैं लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ चेतावनी पत्र जारी किया जाता है। सीएमओ डॉ. ताराचंद्र ने कहा कि आकस्मिक चेकिंग कराई जाएगी जो भी चिकित्सक अनुपस्थित मिलेगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।