विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सड़क किनारे वृद्ध का शव मिला

By Edited By:
Published: Fri, 03 Jan 2014 07:55 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2014 07:56 PM (IST)

News Article Hero Image

उन्नाव, नगर संवाददाता : शहर में गुरुवार को एक अज्ञात वृद्ध सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की भीड़ ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को मृतक के दामाद ने शव की पहचान की।

बताते चलें गुरुवार को अपराह्न शहर में टेंपो स्टैंड के निकट एक अज्ञात वृद्ध अचेत पड़ा मिला था। राहगीर उसे लेकर जिला अस्पताल आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर उसे लेकर आने वाले शव छोड़ कर चले। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। थाना बीघापुर के गांव सिकंदरपुर कर्ण निवासी रज्जन साहू पुत्र सोहनलाल ने शुक्रवार को शव की पहचान कर बताया कि शव ससुर श्रीराम का है। रज्जन साहू ने बताया कि ससुर श्रीराम (65) पुत्र स्व. जगनू माखी थाना क्षेत्र के गांव धौकल खेड़ा के निवासी थे। वह गुरुवार को सुबह लगभग 9 बजे किसी को बिना बताए घर से निकल आए। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। खोजबीन के दौरान अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पोस्टमार्टम हाउस शव देखने आया था। उन्होंने किसी तरह की शंका आशंका जाहिर नहीं की है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर