विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से एक और महिला की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 11 Oct 2013 08:11 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 11 Oct 2013 08:12 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

शुक्लागंज, हमारे संवाददाता : नगर में डेंगू के तीन केस में दो की मौत के बाद शुक्रवार को एक महिला की बुखार से मौत हो गई। महिला अपने पति, बच्चों के साथ लखनऊ गई थी। लौटते वक्त महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार महिला को तीन दिनों से ठंड के साथ बुखार आ रहा था। महिला का इलाज कोई क्षेत्रीय डॉक्टर ही कर रहा था।

नेहरू नगर निवासी मो. शमीम के अनुसार उसकी 40 वर्षीय पत्‍‌नी को तीन दिनों से ठंड लगकर बुखार आया। उसका इलाज करा रहे थे। गुरुवार को पत्‍‌नी की हालत में कुछ सुधार था, तो चार बच्चों के साथ लखनऊ स्थित देवा शरीफ मन्नत मांगने गया था। शुक्रवार को सुबह लौटते वक्त पत्‍‌नी को फिर से तेज बुखार आ गया और रास्ते में ही उसने तड़प कर दम तोड़ दिया। इससे पहले चंपापुरवा मुहल्ले में रहने वाली कक्षा 10 में पढ़ने वाली छात्रा ने बुखार से दम तोड़ दिया था। बुखार से नगर में यह दूसरी मौत है और डेंगू से इस वर्ष नगर में दो मौतें हो चुकी हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर