विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से तीन की मौत, छह भर्ती

By Edited By:
Published: Fri, 20 Sep 2013 08:06 PM (IST)Updated: Fri, 20 Sep 2013 08:07 PM (IST)

News Article Hero Image

उन्नाव, नगर संवाददाता: बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। रोज बुखार के नए रोगी जिला अस्पताल में भर्ती हो रहें हैं। बीते 24 घंटे में तेज बुखार से 3 लोगों की मौत हो गई। आधा दर्जन बुखार के नए रोगी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। जिनमें तीन की हालत गंभीर है।

24 घंटे के अंदर बुखार से पीड़ित आठ रोगी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए इनमें से तसव्वर (30) पुत्र कल्लू निवासी कुसुंभी अजगैन को गुरुवार प्रात: जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया लगभग एक घंटे बाद उसकी मौत हो गई। इसी तरह बुधवार रात लगभग एक बजे गंजमुरादाबाद क्षेत्र के भंवर खेड़ा निवासी रामदयाल (15) पुत्र राजेश को तेज बुखार आने के चलते जिला अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि एक पखवारे से बुखार आ रहा था निजी डाक्टर से इलाज चल रहा था। उधर बीघापुर के घाटमपुर निवासी शिवशंकर का 42 वर्षीय पुत्र संतोष एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। उसका कानपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उसकी मौत हो गई।

बुखार के जो आधा दर्जन मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं उनमें अंजली (10) पुत्री सुरेश निवासी पोनी गंगाघाट और नैनसी (5) पुत्री नंदकिशोर निवासी शांतीनगर शहर की हालत चिंता जनक है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर