यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दाल रोटी खाकर बीमार हुआ परिवार

बांगरमऊ,अंप्र : शादीपुर में दाल रोटी खाने के बाद एक परिवार के पांच लोग बीमार पड़ गए। गुरुवार रात बीमार होने के बाद परिजनों ने शुक्रवार तक इलाकाई चिकित्सक से इलाज कराते रहे। शुक्रवार देर शाम उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। फुड पॉयजनिंग के मामले में जांच करने के लिए कोई चिकित्सक गांव नहीं पहुंचा। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एनपीडब्ल्यू कार्यकर्ता ही गांव में पहुंच कर कूओं में दवा डालने का काम करते रहे। टीम ने छह लोगों की स्लाइड बनाने का भी काम किया।
ग्राम शादीपुर निवासी हसनरजा ने गुरुवार को पड़ोस की दुकान से मटर की दाल लेकर घर में बनवाई थी। दाल रोटी खाने के बाद वह उनका पुत्र फारुख (20), बेटी रोजा (13), सारुख (11) व मारुफ (12 बीमार हो गए। इनका शुक्रवार को इलाज गांव के ही झोला छाप डाक्टर द्वारा दिन भर किया जाता रहा। हालत में कोई सुधार न होने पर उन्हें शुक्रवार को देर शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांगरमऊ में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। सीएचसी प्रभारी द्वारा डा. सुनील राठौर के नेतृत्व में स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नंदकिशोर व 5 एनपीडब्ल्यू कार्यकर्ताओं टीम बनाकर गांव में जांच एवं स्लाइड बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन चिकित्सक मौके पर नहीं गए। पर्यवेक्षक एवं एनपीडब्लू कार्यकर्ताओं द्वारा पीड़ित परिवार के आसपास व गांव के कूओं में दवा डलने के साथ हैंडपंपों का पानी शुद्ध कर पीने के लिए क्लोरीन की गोलियां बांटी। जिन लोगों के बुखार की शिकायत थी ऐसे छह लोगों की स्लाइड बनवाने का काम किया। पर्यवेक्षक ने बताया कि उक्त परिवार फूड पॉय का शिकार हुआ है। उन्होंने नियुक्त चिकित्सक के न आने का कोई जवाब नहीं दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
