यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से एक और मौत

उन्नाव, नगर संवाददाता: शीत लहर और गलन के चलते रोगियों की संख्या बढ़ने के साथ ही मौतों का सिलसिला भी बढ़ता जा रहा है। पुरवा तहसील क्षेत्र के लउवा गांव में ठंड से एक युवक की मौत हो गई। गुजरे चौबीस घंटे के अंदर बुखार, पेट दर्द, कोल्ड डायरिया से पीड़ित डेढ़ दर्जन रोगी जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
पुरवा अप्र के अनुसार गलन भरी ठंड से हिलौली के ग्राम लउवा के पैतीस वर्षीय विकलांग जगदीश पुत्र रामदीन की मौत हो गई।
लगातार ठंड आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। जगदीश की पत्नी पूर्व में खत्म हो गई थी। दो वर्षीय इकलौती पुत्री सोनी के लिए वह मां और बाप दोनों था किंतु सोनी से ईश्वर ने माता को छीनकर पिता को भी अपने आगोश में ले लिया जिससे मासूम सोनी दुनियां में बिना मां बाप के ही बची।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
