विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से मासूम समेत दो की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 04 Jan 2013 05:40 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 04 Jan 2013 05:42 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

गंजमुरादाबाद, अप्र: बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दो अलग- अलग घटनाओं में एक सात वर्षीय मासूम समेत दो लोगों की ठंड लगने से मौत हो गई। शुक्रवार को पूरे दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ठंड से बीमार लोगों के आने का क्रम जारी रहा।

बांगरमऊ कस्बे के मोहल्ला गणेशगंज निवासी विवेक का सात वर्षीय पुत्र श्याम जी गुरुवार को अचानक ठंड लगने से बीमार हो गया। परिजनों ने उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।

दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव सुरसेनी में हुई। उक्त गांव निवासी शमशाद (48) पुत्र गफूर गुरुवार दोपहर खेत में पानी लगाने के लिए गया था। जहां उसे ठंड लगी और वह बीमार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर